उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News हाईवे पुलिस/स्वाट टीम ने लूट की घटना में वांछित 25 हज़ार इनामी अभियुक्त मय लूट का माल सहित पुलिस मुठभेड़ में किया घायल/गिरफ्तार-

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा थाना हाईवे व स्वाट टीम द्वारा आज 19.07.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बाजना से बाटी की ओर जाने वाला रास्ते पर बम्बे के पास से अभियुक्त नरेश उर्फ दिनेश उर्फ बटेरा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मय अवैध असलाह व कारतूस एवं लूट के माल के साथ गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाईवे पर अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया। मुठभेड के दौरान अभियुक्त घायल होने के कारण जिला अस्पताल मथुरा में उपचाराधीन है।


Subscribe to my channel