Chhattisgarh News पूर्व मुख्यमंत्री के सवाल का डिप्टी सीएम ने दिया जवाब: सिंहदेव का दावा- छत्तीसगढ़ में दो साल से नहीं हुई बिजली कटौती

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने लिखित जवाब में बताया कि प्रदेश में दो साल में बिजली कटौती नहीं की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के सवाल के जवाब में सिंहदेव ने बताया कि साल 2022-23 में मार्च 2023 तक छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी द्वारा 17984 मिलियन यूनिट तथा अन्य स्रोतों से 21191 मिलियन यूनिट का उत्पादन हुआ है। सिंहदेव ने बताया कि राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा 11 केव्ही फीडरों को 18 घंटे नियमित बिजली देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2022-23 में अलग-अलग श्रेणी के कुल 61 लाख 55 हजार 889 उपभोक्ता थे। सिंहदेव ने बताया कि प्रश्न पूछे जाने की अवधि में अलग-अलग श्रेणी के 11 लाख 65 हजार 58 उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है। ये संशोधन विधेयक भी निजी विश्वविद्यालय स्थापना, भारतीय स्टाम्प अधिनियम संशोधन विधेयक, छत्तीसगढ़ मंडी शुल्क संशोधन और विधानसभा सदस्यता संशोधन विधेयक शामिल हैं। इसमें लाभ के दो पद संबंधी एक संशोधन का प्रस्ताव है जिसमें राज्य योजना मंडल की जगह आयोग प्रतिस्थापित किया जाना है। 50 लाख परिवारों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य पीएचई मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सवाल के जवाब में बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 50 लाख परिवारों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से अब तक 25 लाख परिवारों को कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित क्षेत्रों में 10.69 लाख परिवारों को नल कनेक्शन दिया जा चुका है इनमें से 6.67 लाख कनेक्शन में पानी शुरू हो गया है। वहीं नारायण चंदेल के सवाल के जबाव !
Subscribe to my channel