IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने थाने के पैरोकार से वार्ता कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 रिपोर्टर रामतिलक विश्वकर्मा अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश

अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन में प्रतिदिन थाना प्रभारी द्वारा पैरोकार से वार्ता करने सम्बंधी चलाए जा रहे आभियान के क्रम में आज दिनांक 19.07.2023 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने- अपने थाने के पैरोकार से वार्ता कर अभियुक्त की स्थिति के बारे में जानकारी ली गयी तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत समन को समय सीमा से तामिल कराए जाने व विभिन्न प्रकरणों के अभियुक्त से संबधित गवाह को मा0 न्यायालय में समय सीमा से पेश किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा मा0 न्यायालय द्वारा किसी भी अभियुक्त के बारे जो भी आदेश निर्देश निर्गत किए जाते है उनका अनुपालन समय से सुनिश्चित कराया जाए व थाने से सम्बन्धित अभियोगों में सतत प्रभावी पैरवी कर प्रकरणों में सजा दिलवाई जाए। इसी प्रकार जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने- अपने थाने के पैरोकार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button