Uttar Pradesh News क्षेत्र में बिजली 18 घंटे से ज्यादा रही गुल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई बिजली लाइन में खराबी आने के कारण भीषण गर्मी से आसपास के गांवों व सांडी, हरपालपुर के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा | लोगों को पानी जुटाने और मोबाइल चार्जिंग तक के लिए भी तरसना पड़ा | बताते चले कि हरदोई से सांडी गई 33 केवी लाइन में सोमवार रात आई तकनीकी खराबी मंगलवार शाम तक सही नहीं हो सकी | भीषण गर्मी में लगभग 18 घंटे से ज्यादा वक्त तक बिजली ना आने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा | मंगलवार की शाम तक बिजली ठप रही है और उपभोक्ता परेशान रहे | विद्युत उपकेंद्र पलिया से सांडी विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन से आपूर्ति दी जाती है | हरदोई से सांडी और सांडी से पलिया, लगभग 40 किलोमीटर लंबी लाइन काफी पुरानी व जर्जर हो चुकी है | आए दिन लाइन में कहीं ना कहीं फाल्ट की शिकायतें आती रहती हैं | जिससे भीषण गर्मी में आपूर्ति प्रभावित होती है और लाइन से सम्बंधित क्षेत्रों के निवासियों को अनेकानेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है | सोमवार रात हरदोई से सांडी के बीच 33 केवी लाइन में खराबी आ गई, इससे सांडी, हरपालपुर कस्बा समेत पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई | सोमवार के बाद मंगलवार की शाम तक खराबी को दूर नहीं किया जा सका, इससे 18 घंटे से अधिक समय तक लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा | आपूर्ति कब बहाल होगी, इस सवाल पर अधिकारी भी सही से जवाब नहीं दे सके |



Subscribe to my channel