IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News : रिवर वैली इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

रिपोर्टर मोहिंदर सिंह कठुआ जम्मू-कश्मीर

कठुआ, 5 सितंबर 2026: रिवर वैली इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल, थड़ा कलवाल में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षण स्टाफ के साथ मिलकर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। बच्चों ने देशहित में कार्य करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और अन्य युवाओं को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर रिवर वैली इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल के अध्यक्ष श्री अश्वनी खजूरिया जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने, देश एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बच्चों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश खजूरिया जी, सेवानिवृत्त शिक्षक, उपस्थित रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने की भावना के साथ हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button