ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News नारनौल में हुड्डा सेक्टर दुर्दशा और बदहाली का हुआ शिकार

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

मंत्रियों व जिला प्रशासन से मिले कोरे झूठे आश्वासन…. लोगों का सेक्टर में जीना हुआ मुहाल…. हल्की सी बारिश में सैक्टर ले लेता है झील का रूप नारनौल में जब सरकार ने हुड्डा सेक्टर बनाने का फैसला लिया था, तब क्षेत्र के लोगों में बड़ी भारी खुशी थी कि शहर में पहली बार कोई ऐसा सेक्टर/ कॉलोनी बनेगी, जो पूर्ण रूप से विकसित होगी। जिसमें बेहतरीन सड़कें, सीवरेज, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। परंतु आज जब हुड्डा सेक्टर पूर्ण रूप से विकसित हो चुका है।इसमें हजार से भी ज्यादा सुंदर-सुंदर भवन बन चुके हैं। परंतु जिन मूलभूत सुविधाओं के बारे में सोचकर इन लोगों ने यहां अपने आशियाने बनाए थे। आज उन मूलभूत सुविधाओं की मेंटेनेंस व अधिकारियों द्वारा देखभाल की कमी के कारण नारनौल के एक मात्र इस हुड्डा सेक्टर की हालत एवं दुर्दशा पूरी तरह बेहाल है। सड़कों पर गहरे-गहरे खड्डे, जिनके कारण हर रोज दुर्घटनाएं होती रहती है, हल्की सी बारिश होने के बावजूद पूरा सेक्टर झील का रूप ले लेता है तथा सेक्टर में घुटनों तक पानी भर जाता है। कई बार सेक्टर वासी जल भरे इन गड्ढों में गिरकर अपनी हड्डियां तक तुड़वा बैठे हैं, क्योंकि बारिश में पानी खड़ा होने के कारण सड़कों के गड्ढे दिखाई नहीं देते। जिसके कारण दुपहिया वाहन हादसों का शिकार होते रहते हैं। अपनी समस्याओं को लेकर यहां की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सेक्टरवासी यहां के जनप्रतिनिधि एवं मंत्री ओमप्रकाश यादव तथा ग्रीवेंस कमेटी के चेयरमैन बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह एवं जिला प्रशासन से कई बार मिलकर अपनी तकलीफों व समस्याओं के बारे में उनसे गुहार चुके हैं। सभी ने सेक्टर का दौरा कर के समस्याओं को रूबरू मौका मुआयना तो किया है है, जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हुड्डा सेक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश भी दिए थे, लेकिन आज भी हालात जस के तस बने हुए है। जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा हुड्डा सेक्टर की समस्याओं के निवारण का संज्ञान न लेने पर पूरे सेक्टर वासियों में भारी रोष है। उनका कहना है कि समस्याओं के समाधान के नाम पर धरातल पर आज तक कोई कार्य नहीं हुआ और सिर्फ उन्हें कोरे आश्वासन मिले हैं। यहां के पार्षद कपिल यादव वार्ड की सफाई व छोटे-छोटे कार्यों पर पूरा ध्यान देते हैं। परंतु सड़कों की मेंटेनेंस, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज की सफाई जैसे कार्यों का समाधान कराने में असफल रहे है। इसलिए हुड्डा सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व हुड्डा सेक्टर वासियों ने सोशल मीडिया ग्रुप नारनौल टुडे के माध्यम से जिला प्रशासन व यहां के जनप्रतिनिधियों से यह निवेदन और आग्रह किया हैं कि सेक्टर वासियों का सब्र का बांध अब टूट चुका है। जिला प्रशासन उनकी समस्याओं का तुरंत हल निकाले अन्यथा उन्हें मजबूर होकर गांधीवादी तरीके से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ेगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button