ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News कवि दिनेश तूफानी का मथुरा के काव्य महाकुम्भ में हुआ सम्मान

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान

उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित हुए तीन दिवसीय काव्य महाकुंभ में सिकन्दरा निवासी कवि दिनेश तूफानी को उनके साहित्यिक योगदान के फलस्वरूप सम्मानित किया गया है। दौसा से कवि दिनेश तूफानी के साथ कवि कृष्ण कुमार सैनी, कवि अनुराग प्रेमी, कवि हितेश अजनबी, कवि अशोक दीप, कवि णमोकार जैन को भी सम्मानित किया गया। सारथी परिवार के सचिव मफतलाल अग्रवाल ने बताया कि इस अयोजन में सम्पूर्ण भारत वर्ष से लगभग 300 साहित्यकारों ने भाग लिया था। सभी को मुख्यातिथि पूर्व सांसद कवि ओमपाल सिंह निडर , विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि पदम् अलबेला द्वारा दुपट्टा, सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह व मानदेय भेंटकर सम्मानित किया गया। तूफानी ने कहा कि मेरे लिये यह गौरव की बात है की वाह भाई वाह के चयन के बाद सारथी महकुम्भ में भी चयन हुआ । इस महाकुंभ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रेष्ठ कवियों का चयन उनकी रचना प्रस्तुति के आधार पर किया गया था। कवि दिनेश तूफानी ने हास्य रचना सुनाकर सभी को खुब हंसाया एवं अंत में दो भाइयों के बीच दीवार ही मत बनाओं कविता सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। सम्मान मिलने पर सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों सहित देशभर के साहित्यकारों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button