IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

Rajasthan News राजपूत समाज के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष जैन ने सौंपा इस्तीफा,

राजपूत समाज को लेकर जिलाध्यक्ष पर गलत टिप्पणी करने का लगा था आरोप

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

झालावाड़ :  राजपूत समाज के खिलाफ टिप्पणी करने के लगे आरोप के विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने पद से इस्तीफा दिया। राजपूत समाज के आंदोलन को लेकर सोमवार देर रात जिलाध्यक्ष जैन ने स्वत अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भूमि विकास बैंक के चुनाव के दौरान जैन ने राजपूत समाज के खिलाफ टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन के इस्तीफे की मांग को लेकर राजपूत समाज का धरना सांसद कार्यालय के सामने जारी है। जिसमे राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश के करणी सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे।सोमवार को भी सैंकड़ो लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष भंवरसिंह सलोदिया ने कहा कि हमारी मांग इस्तीफे की है। उधर मामला बढ़ने पर झालावाड़ जिले के प्रवास पर आए भाजपा संगठन मंत्री छगन माहुर को भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन ने इस्तीफा सौंपा। प्रेस वार्ता के दौरान छगन माहुर ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने बिना किसी दबाव के इस्तीफा सौंपा है। पार्टी द्वारा उन पर फिलहाल कोई दबाव नहीं बनाया था।

उनके द्वारा इस्तीफे में समाज पर कोई टिप्पणी नही करने की बात कही साथ ही इस मामले को लेकर आहत पहुंचने पर खुद ही इस्तीफा दिया गया। पिछले दिनों भूमि विकास बैंक के चुनाव पिंकी कंवर अध्यक्ष बनी थी। उन पर आरोप यह लगाया गया था की भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा राजपूत समाज पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी, जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा वीडियो वायरल कर इन आरोपों को निराधार भी बताया था और कहा था की मेरी ताकत ही सर्व समाज है जिसके कारण ही मुझे सबकी सेवा करने का बल मिलता है। जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ अन्य कई सामाजिक धार्मिक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व श्री महावीर सेवा दल राडी के बालाजी झालावाड़ के अध्यक्ष है। सूत्रो व करीबी के अनुसार यह राजनीतिक साजिश बताई जा रही है की कंधा किसी का बंदूक की गोली किसी पर लगाने की बात भी चर्चाओं में है। अब देखना यह है की अब भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा इस्तीफा दे दिया गया, बावजूद यह विरोध प्रदर्शन समाप्त होता है या नही। अब विरोध प्रदर्शन से सारी स्तिथि साफ हो जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button