ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) श्री परमार 18 जुलाई को देवास आयेंगे
उत्कृष्ट विद्यालय देवास में राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में होंगे शामिल

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
देवास राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) श्री इन्दरसिंह परमार 18 जुलाई को देवास आयेंगे। प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) श्री परमार सुबह 11.30 बजे देवास सर्किट हाउस आयेंगे एवं दोपहर 12.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय देवास में राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में शामिल होंगे तथा दोपहर 02 देवास से शुजालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट विद्यालय देवास में राज्य स्तरीय विज्ञान मेला 18 से 20 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा। आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय देवास में प्रतिदिन प्रातः 11 से 05 बजे के मध्य होगा। जिसमें संपूर्ण मध्यप्रदेश के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Subscribe to my channel