Madhya Pradesh News संबल राशि स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपकर दी श्रृद्धांजलि,पत्रकार इंम्तियाज खान की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया और बाबू गणेश ताम्रकार ने पत्रकार इम्तियाज खान के घर पहुंचकर संबल राशि स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपा

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर शहर के वरिष्ट पत्रकार की पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना से हुई मृत्यु पर नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदाैरिया ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। एवं शासन द्वारा संचालित संबल कार्ड योजना से दी जाने वाले सहायता राशि का स्वीकृति प्रमाण पत्र उनके परिजनो को सौंपा ज्ञात हो कि, कलेक्टर संदीप जीआर के द्वारा नवाचार गतिविधि अंतर्गत जिले भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें मृतक के घर पहुंच कर उसके परिजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए है। जिसमें मृतक के परिजनों को उनके घर पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र, अंत्येष्टि सहायता राशि, संबल कार्ड योजना से प्राप्त राशि सहित अन्य योजनाओं का लाभ उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें प्रदान करना है। जिसमें सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया और बाबू गणेश ताम्रकार ने पत्रकार इम्तियाज खान के घर पहुंचकर संबल राशि स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपा। बता दे कि, संबल योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता के रूप में दुर्घटना से मृत्यु होने पर 4 लाख, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, स्थाई अपंगता पर 2 लाख, अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपये की राशि मृतक के परिजनों को प्रदान की जाती है।

Subscribe to my channel