IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News लक्ष्य बड़ा रखें एवं दिनचर्या अनुरूप नियमित पढ़ें  कलेक्टर कलेक्टर ने बच्चों को कम्प्यूटर एवं इंटरनेट के बारे में पढ़ाया

साईकिल पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान अपने विद्यालय परिसर को साफ स्वच्छ बनाए रखें

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

 स्कूल चलें हम अभियान 2023 के शुभारंभ पर कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने सोमवार को छतरपुर जनपद के शा.उ.मा. विद्यालय मातगुवां पहुंचकर स्कूली बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन देते हुए मोटिवेट किया। कलेक्टर श्री जी.आर. ने बच्चों के बीच बैठकर स्कूल चलें हम अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम शाजापुर से मुख्यमंत्री श्री  शिवराज सिंह चौहान का वर्चुअल उद्बोधन सुना। कलेक्टर ने बच्चों को कम्प्यूटर ज्ञान एवं इंटरनेट के बारे में बताते हुए कहा कि अपना लक्ष्य बड़ा रखें एवं दिनचर्चा अनुरूप नियमित अध्ययन करें। उन्होंने बच्चों से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा और प्रतिक्रिया ली। जिसमें बच्चों ने डॉक्टर, आईपीएस, शिक्षक एवं इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बच्चों से स्कूल में शौचालय, खाना, पढ़ाई, पीने का पानी, पुस्तकें आदि सुविधाओं के बारे में पूछा जिसमें बच्चों ने सकारात्मक उत्तर दिए। इस अवसर पर दूर-दराज के ग्रामों से पढ़ने के लिए स्कूल आने वाले 9वीं के छात्र-छात्राओं को साईकिलें वितरित की गई। इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी एम.के. कौटार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। • बच्चों को बताएं भोजन के पोषक तत्व कलेक्टर श्री जी.आर. ने स्कूल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए अनावश्यक सामग्री डिस्पोज करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को सभी पाठ्य पुस्तकें अतिशीघ्र वितरित करनें के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल में किचिन शेड का भी निरीक्षण किया जिसमें खाना बनाने वाली रसोईयों से भी बात करते हुए बच्चों के माध्यान्ह भोजन में पालक, मुनगा तथा हरी सब्जियों को खिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए जा रहे खाने में क्या पोषक तत्व होते हैं यह भी बताएं, जिससे उनमें हरी सब्जियों को खाने की रूचि जाग्रत हो। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि कम्प्यूटर लैब को भी संचालित कराएं। जिससे बच्चों का ज्ञान भी विकसित हो सकें और उनका नई-नई तकनीकि चीजों में ध्यान आकर्षक हो।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button