ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News शातिर बदमाश हिमांशु अवस्थी को सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने अवैध रिवाल्वर एवं जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रीवा :  पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमान विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी द्वारा आदतन आरोपियों को धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रीवा उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को मिली मुख़बिर सूचना मिली की एक व्यक्ति बड़ी पुल के पास हाथ में रिवाल्वर लिए आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है मुखबिर सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सौरभ सोनी व अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा बड़ी पुल के पास रेड कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर तलाशी ली गई आरोपी के पास से एक रिवाल्वर एवं एक जिंदा कारतूस मिले एवं आरोपी से पूछताछ पर अपना नाम हिमाशु अवस्थी पिता सतेंद्र अवस्थी निवासी थाना रायपुर कर्चुलियान हाल कैलाश पूरी कालोनी थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा का होना बताया आरोपी के पास से एक रिवाल्वर एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए प्रकरण में उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना में अपराध क्रमांक 501/2023 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया जाकर पेश न्यायालय किया गया । आरोपी एक अद्यतन अपराधी है जिसके खिलाफ थाना चोरहटा एवं अन्य थानों में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है

जप्ती मसरुका:- 01 रिवाल्वर , 01 जिंदा कारतूस कुल कीमती 10,000 रूपये

गिरफ्तार आरोपी :- हिमाशु अवस्थी पिता सतेंद्र अवस्थी निवासी थाना रायपुर कर्चुलियान हाल कैलाश पूरी कालोनी थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा

कार्यवाही में शामिल रही पुलिस टीम :- थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक विजय सिंह परिहार उप निरीक्षक सौरभ सोनी, प्र.आर राजकुमार तिवारी आरक्षक अर्जुन चौरसिया, रवि पाण्डेय, अश्वनी सिंह, रज्जन कुम्हार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button