IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News वृक्षारोपण है वरदान इससे होता है कल्याण, आओ मिलकर वृक्ष, अपना पर्यावरण बचाए

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

 डॉ राज सुनेश ने आज सोमवती व हरियाली अमावस्या के अवसर पर पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत की । उन्होंने आज मालीटिब्बा स्थित अपने पैतृक स्थान नई बस्ती में वृक्षा रोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकर्ति का मूल आधार है ,पेड़ो के बिना इस सृष्टि पर जीवन की कल्पना नहीं कि जा सकती है। मोहल्ले से आई माताओं बहनों को बेल पत्र, आंवला, अपराजिता की बेल और अनेकों पेड़ को निशुल्क वितरित किए तथा सभी ने वादा किया की हम अपने पर्यावरण को स्वस्थ रखने में अपनी पूरी भूमिका निभाएंगे। अब इस मुहिम को गाँव -गाँव मे चलाएंगे । डॉ राज ने युवाओं से अपील की युवा साथी इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें ,ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अच्छे स्वस्थ पर्यावरण दे सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button