ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News भाजपा मंडल अध्यक्ष ने वाल्मिकी भाई बहनों के साथ अल्पाहार करके समरसता का संदेश दिया

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान  

धोरीमन्ना भारतीय जनता पार्टी के मौटवी माता मंडल के अध्यक्ष केशा राम सुथार ने अपने जन्म दिवस कार्यक्रम पर धोरीमना में सफाई कर्मियो के साथ में सफाई करके स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया । और सभी वाल्मीकि भाई बहनों को माला व, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । और उसके बाद सभी सफाई कर्मियों के साथ में सामूहिक अल्पाहार करके एक पूरे हिन्दू समाज में एक समरसता का एक संदेश भी दिया । उसके बाद आलम गौ शाला में गायों को गुड़ खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त कर के हरपालेशवर महादेवजी मंदिर में पूजा अर्चना करके सबके लिए खुशियाली की कामना की । सुथार ने भगवान श्री विश्वकर्मा के दर्शन करके अपने मंडल में सबसे कमजोर बुथ पर जाकर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में चुनावी जन संपर्क आभियान शुरू किया ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button