Rajasthan News उपखंड में आज सोमवती अमावस्या के दिन धुंधलपुरी मठ पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की लगी भीड़ । जयकारों से गूंजा पवित्र स्थल। झरने में चल रहा है पवित्र पानी । सैकड़ों लोग अपनी आस्था लेकर आते हैं इस पर्म -पवित्र धाम । लगाते हैं धोक ।

रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान
बाड़मेर/धोरीमन्ना : जानकारी के मुताबिक बाडमेर जिले के उपखंड धोरीमन्ना शहर से लगभग ढाई किलो मीटर दूर पर्वत के उपर की तलहटी में स्थित धुंधलपुरी का मठ है । जहां हर वर्ष सोम्मंवती अमावस्या के दिन मेला लगता है जहां सैकड़ों की तादाद में भक्त जन आते हैं। बताया जाता है कि यह स्थान बहुत प्राचीन है जहां एक गुफा और पवित्र स्थल है स्थानीय लोगों कहना है कि यहां कई साधु – संतो ने तपस्या की थी। वर्तमान में यहां प्रेमपुरी जी महाराज विराजमान हैं जिन्होंने भी यहां तपस्या की है । यह स्थान बहुत ही मन भावन है यहां प्राचीन समय से झरना झरता रहता है यह स्थान लोगों के आस्था का केंद्र है यहां लोग अपनी श्रद्धा से हर अमावस्या को आते हैं यह स्थान पर्वत की तलहटी में स्थित है। इस पवित्र स्थल पर जाने के लिए पैदल ही जाना पड़ता है। पहले शहर से सीधा पर्वत ऊंचाई पर चढ़ना पड़ता है फिर उपर से सिढीओ से नीचे उतरना पड़ता है जहां यह परम – पवित्र धुंधलपुरी मठ स्थित है । जहां पर एक गुफा देखने योग्य है और पवित्र झरना झरता रहता है मंदिर भी है और मंदिर के आगे यज्ञ शाला है जहां यज्ञ चलता रहता है। सैकड़ों लोग अपनी आस्था लेकर आते हैं। इस पर्म – पवित्र धाम।
Subscribe to my channel