Rajasthan News खंडेला में मीणा समाज की बैठक आयोजित, युवराज मीणा की मौत पर खंडेला विधायक के अशोभनीय टिप्पणी का एक स्वर में किया विरोध

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
खंडेला में मीणा समाज की बैठक रविवार को आयोजित हुई,जिसमें मीणा समाज ने गत दिनों सीकर के नवलगढ़ रोड पर प्रशासनिक लापरवाही से खुले गड्डे में डूबकर मृत युवराज मीणा की मौत पर खंडेला विधायक महादेव सिंह के अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ विरोध जताया तथा युवराज की मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने, नवलगढ़ रोड को युवराज मीणा मार्ग घोषित करवाने की मांग की। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ खंडेला तहसील उपाध्यक्ष रामलाल मीणा, विधि सलाहकार लीलाधर मीना, रामजीलाल मीना (छाजना)ने बताया कि खंडेला विधायक, किसान आयोग अध्यक्ष महादेव सिंह संवैधानिक पद प पर रहते हुए समाज के युवराज मीणा की 15 फीट गहरे गड्ढे में प्रशासनिक लापरवाही की वजह से मौत के बाद अशोभनीय ,अमर्यादित टिप्पणी करके मीणा समाज के साथ गलत मंशा रखी है। समाज ने एकजुटता के साथ विधायक का पुरजोर विरोध जताया। बैठक में समाजबंधुओ ने सर्वसम्मति से मांगपत्र बनाया जिसमें नवलगढ़ रोड का नाम युवराज मीणा मार्ग करने तथा इसके नाम से सीकर नगर परिषद द्वारा एक पार्क बनाने, सीकर में घटना के बाद घटित प्रशासनिक जांच टीम द्वारा जल्द रिपोर्ट पेश करने तथा दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में सलाहकार एडवोकेट सुभाष मीणा(रामपुरा खंडेला), कैलाशचंद मीणा (कालीखेड़ा), कैलाश चंद मीणा (भोजपुर),बाबूलाल मीणा (कालूसर), श्यामसुंदर मीणा (फतेहपुरा), विनोद मीणा (फतेहपुरा), हनुमान प्रसाद मीणा (दादिया रामपुरा), जगदीश मीणा (भगत नगर), भगत सिंह नगर, भीवाराम मीणा (दादिया रामपुरा), नेतराम मीणा (फतेहपुरा), घनश्याम मीणा,ताराचंद मीणा (रामपुरा खंडेला),श्रीराम मीणा (कालूसर), रोहिताश मीणा (भोजपुर), राधेश्याम मीणा समेत समाज के बड़ी संख्या में लोग मोजूद थे।
Subscribe to my channel