IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News ढढूर के पास हादसा, सामने गाय आने से बाइक सवार गिरकर कंटीली तारों में उलझा, गर्दन पर चोट लगी।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार  ढढूर के समीप गोवंश के कारण हादसा हो गया। गनीमत है कि बाइक सवार की गर्दन कटते कटते बच गई। घायल मूलतः सिघरान हाल धिकताना वासी उमेद उर्फ बिट्टू है।जो उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल है। परिवार के अनुसार उमेद कपड़े की दुकान पर काम करता है। वह बाइक पर सवार होकर धिकताना से हिसार की तरफ आ रहा था। जब ढढूर के पास पहुंचा तो अचानक सामने गाय आ गई। इससे टकराने से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई थी। उमेद बाइक सहित गिरकर फिसलाते हुए सड़क किनारे फार्म की कंटीली तारों में जा उलझा था। इस दौरान गर्दन पर गहरा जरुम हुआं है।हाथ व पसली पर भी कट लगे हैं। उमेद को बोलने में बहुत दिक्कत हो रही है। परिजनों के अनुसार दूसरी जिन्दगी मिली है। गर्दन कट सकती थी। लेकिन शुक्र है वह बाल बाल बच गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button