IC News and Media House Private Limited


गुजरातब्रेकिंग न्यूज़

Gujarat News अहमदाबाद लब्बैक युथ फोर्स द्वारा मध्यप्रदेश प्रदेश भर में ज्ञापन सौंपा गया

रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात

इंदौर में हुई पैगंबर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहो अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताख़ी करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश भर से ज्ञापन सौंपा गया

आज़ दिनांक 30-1-2023 को मध्यप्रदेश के रिवा सहित सिवनी जिले और अन्य जिलों से भारतीय सुन्नी हनफी सूफी बरेलवी विचार धारा वाले नरम पंथी सुन्नी मुस्लिम समाज का एकमेव संगठन लब्बैक यूथ फोर्स आतंकवाद भ्रष्टाचार विरोधी संगठन द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई पैगंबर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहो अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताख़ी करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश भर से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें लब्बैक यूथ फोर्स के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिकंदर आज़म साहब रिवा एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लब्बैक यूथ फोर्स मंज़ूर रज़ा क़ादरी द्वारा राज्य सरकार, प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर इस तरह से शोशल मिडिया में धर्म विशेष को टारगेट करते हुए आपत्तिजनक शब्द बोल कर संप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का जो प्रयास किया गया था उसकी निंदा संगठन एवं समुचे समाज द्वारा की गई है ॽ

आगे इस तरह की हरकत करने वाले दहशतगर्द संगठनों और उससे जुड़े लोगों पर रासुका लगाने और युएपीए की धारा लगाने और प्रदेश देश में अमन शांति भाई चारा क़ायम रखने की मांग उठाई गई है जिस पर कोई भी संगठन राजनीति न करते हुए सिर्फ राष्ट हित में कार्य करें हमारा संगठन लब्बैक यूथ फोर्स समुचे मुस्लिम समाज को शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और राष्ट के मुख्य धारा से जोड़ने वाली थिंम पर काम कर रहे हैं हमारे संगठन की राज्य सरकार से मांग है कि मध्यप्रदेश को शांति का टापू रहने दिया जाए यहा लाईन आर्डर बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button