ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News सैकड़ों कार्यकर्ता देहरादून में बढ़ रहे रासायनिक नशा तथा लव जिहाद के खिलाफ शास्त्री नगर आनंदा हॉस्पिटल के निकट प्रदेश अध्यक्षा अनिता थापा के नेतृत्व में एकत्रित हुए

रिपोर्टर  जितेंद्र सिंह नेगी देहरादून उत्तराखंड

जोरदार नारेबाजी करते हुए विधानसभा चौक तक रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और उग्र नारेबाजी के साथ स्मेक तथा लव-जिहाद का पुतला दहन किया। साथ ही कार्यक्रम संयोजिका महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा देहरादून सुजाता रावत के द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि इस समय उत्तराखंड राज्य की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है एक खास मिशन के अंतर्गत युवतियों को लव जिहाद तथा युवकों को स्मेक तथा अन्य व्यापारिक मादक पदार्थों जिसे की नशा जिहाद के नाम से भी संबोधित किया जाता है में धकेला जा रहा है, अत: इन सभी संदिग्ध कुख्यात तस्करों को राष्ट्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के मामलों को लेकर रासुका सहित कड़ी से कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज तथा जिला बदर की कार्रवाई होनी चाहिए। महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सरोज शाह ने कहा की हम अपनी भावी पीढ़ी को अब बर्बाद नहीं होने देंगे। संवैधानिक रूप से अभी हमने प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है यदि एक माह में संभावित कार्यवाही नहीं होगी तो भैरव सेना के कार्यकर्ता अपने स्तर से मोर्चा संभालेंगे। प्रदेश महासचिव अनिल थपलियाल के कथनानुसार भारत के अन्य राज्य ही नहीं बल्कि विश्वभर के शिक्षार्थी शिक्षण के लिए देहरादून आते हैं। परंतु यहां पर आकर शिक्षार्थी शिक्षा तो कम बल्कि नशाखोरी साथ लेकर जाते हैं, जिसमें उनका कोई दोष नहीं यह तो तस्करों की व्यापारिक गतिविधियों का शिकार होते हैं। जिला अध्यक्ष देहरादून सतीश जोशी ने कहा की देहरादून के वैसे तो सभी शिक्षण संस्थान नशा तस्करों के निशाने पर हैं पर मुख्यतः बालावाला, हर्रावाला, राजपुर रोड़, पछवा दून, सहस्त्रधारा रोड़, करनपुर इत्यादि जगहों पर बड़े शिक्षण संस्थान तथा छात्रावास होने के कारण कुख्यात तस्कर यहां पर अधिक सक्रिय हैं और इन पर लगाम कसना जरूरी है। आक्रोश प्रदर्शन में उपरोक्त वक्ताओं सहित प्रदेश सह संगठन मंत्री करण शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय पँवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र नेगी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर, राहुल सूद, राजकुमार, प्रताप सिंह, विभाग अध्यक्ष संजीव टांक, उपेंद्र पंत, काजल, पुष्पा थापा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button