IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News शिवरात्रि के अवसर पर मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल की टीम ने गांव नावा में लगाए पेड़ पौधे

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल मुहिम के विचारों से ओतप्रोत नावा के गणमान्य लोगो ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 11 बड़े आकार के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का प्रण लिया । नावा निवासी गोविंद शर्मा ने बताया की हर वर्ष की भांति महाशिवरात्रि के अवसर पर पौधरोपण अभियान चलता है । बाली शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए धार्मिक कार्यो के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना हर जिम्मेदार इंसान का परम् कर्तव्य होना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी के साथ साथ वर्तमान पीढ़ी को भी इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे । डॉक्टर राकेश ने बताया कि टीम के सदस्य दिनचर्या के कार्यो से समय निकाल कर लगाए गए पौधों के देखभाल भी करते है जिससे युवा पीढ़ी असामाजिक गतिविधियों से दूरी बनती है और स्वयं के भविष्य के साथ गांव का भविष्य भी सुनहरा होगा । इस मौके पर धर्मपाल , विजय शेखावत , हजेंद्र , फकीर चंद आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button