ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News आपदा की घड़ी में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रभावित लोगों के बीच

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के चलते प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह लोगों के बीच उनके दुख दर्द के निवारण के लिए तत्पर हैं। विक्रमादित्य सिंह शिमला कार्यालय में ना रुक कर 24 घंटे जनता के बीच उनकी परेशानियों के निवारण के लिए तत्पर हैं। आपदा से प्रभावित लोग युवा मंत्री की कार्यशैली से बहुत खुश नजर आ रहे हैं। अधिकांश लोगों को तो यहां तक कहते सुना जा रहा है कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह की जुबान पर लगता है सरस्वती विराजमान है। लोगों का कहना है कि युवा मंत्री अपने अधिकारियों को जो भी निर्देश दे रहे हैं उसी तय समय सीमा के अंदर सारे कार्य पूर्ण हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रेरणा व युवा मंत्री की कार्य दक्षता से जनता बहुत खुश नजर आ रही है। विभागीय अधिकारी भी युवा मंत्री के निर्देशों को तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button