ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : एसडीएम सोनाली देव को मातृत्व अवकाश पर भावभीनी विदाई

कलेक्टर ने कार्यशैली की सराहना की, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2022 बैच की अधिकारी एवं बिछिया में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे रही श्रीमती सोनाली देव को मातृत्व अवकाश पर जाने के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। नगर के बाहर एक निजी मोटेल में आयोजित सादगीपूर्ण विदाई समारोह में जिले के अधिकारियों ने उनकी सेवाओं को सराहा और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि मैं पूर्व से ही श्रीमती देव से परिचित हूं। उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता अनुकरणीय है। विदेश में अच्छी सैलरी पर कार्य करने के बाद सिविल सेवा में आने का निर्णय उनके समर्पण को दर्शाता है। स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी उन्होंने काम करना जारी रखा। मवई में शिक्षा के क्षेत्र में 10 प्रतिशत की उपलब्धि और बिछिया में मशरूम उत्पादन का निर्णय उनका साहसिक कदम था। मण्डला के लिए टूरिज्म प्लान बनाकर उन्होंने अपनी कार्यशैली का परिचय दिया। मातृत्व अवकाश के लिए एवं उन्हें भावी सेवाकाल हेतु शुभकामनाएं। विदाई समारोह में एसडीएम बिछिया श्री संस्कार बावरिया, एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन और एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती सोनाली देव ने भावुक होकर कहा कि आज मैं भावुक हूं। यहां मुझे अच्छे मार्गदर्शक अधिकारी मिले। कलेक्टर महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय का पूर्ण सहयोग मिला। यहां मैंने बहुत कुछ सीखा है। राजस्व टीम और अनुविभाग की टीम अत्यंत सहयोगी रही। बिछिया में काम करने का अनुभव जीवनभर याद रहेगा। उन्होंने सभी को कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम निवास श्री सी.एल. वर्मा, सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहंती, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री म

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button