ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फरेंदा पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। थाना फरेंदा थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रितेश गौड़ तथा हे0का0 उमेश यादव द्वारा न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अब्दुल रहीम खान पुत्र सफी मोहम्मद निवासी ग्राम बनगवहा, पोस्ट डबरा, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर को दिनांक 20.07.2026 को पिपरा विशम्भरपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 196/2026, धारा 69/351(3) बीएनएस से संबंधित न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी।


गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक- स्थान- पिपरा विशम्भरपुर चौराहा,दिनांक- 20.07.2026
गिरफ्तार अभियुक्त- अब्दुल रहीम खान पुत्र सफी मोहम्मद निवासी ग्राम बनगवहा, पोस्ट डबरा, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र 30 वर्ष, शैक्षिक योग्यता- मदरसे से 5वी तक
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 रितेश गौड़
2.का0 विवेक यादव
3.हे0का0 उमेश यादव

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button