Madhya Pradesh News : छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला और ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया नशे के खिलाफ संदेश

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला।नशा से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति भारत अभियान 2.0 के तहत शनिवार को जनपद पंचायत मोहगांव की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में एक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या, शिक्षकगण, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश बैगा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि नशा मुक्ति भारत अभियान 2.0 के तहत जिले में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


Subscribe to my channel