ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News राष्ट्रपति बाबा के द्वार। बाकी लोगो को दर्शन करने से रोका।

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

राष्ट्र पति व राज्य पाल या अन्य कोई vip आते है तो उनकी फोटो लेने के लिए कोई रोक टोक नहीं जबकि आम आदमी अगर कोई फोटो लेता है तो की जाती है बदतमीज़ी। इसके लिए या तो फोटो लेना सभी को मना होना चाहिए। राजस्थान के सीकर जिले में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। यहां राष्ट्रपति ने खाटू श्याम जी मंदिर में पूजा-अर्चना की।खाटू श्याम मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू ने की पूजा-अर्चना, राज्यपाल भी रहे मौजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत भी थीं। विधानसभा में विशेष संबोधन के बाद खाटू श्याम जी पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आईं मुर्मू ने सुबह राजस्थान विधानसभा में विशेष संबोधन दिया। इसके बाद वे जयपुर से वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से खाटू श्यामजी पहुंचीं। इंडियन एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर से सीकर पहुंचीं थीं राष्ट्रपति इसके पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जयपुर से इंडियन एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर से सीकर पहुंचीं। यहां उनका काफिला खाटू श्याम मंदिर पहुंचा। यहां मंदिर समिति ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने करीब 1 बजे किए खाटू श्याम के दर्शन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दोपहर करीब एक बजे खाटू श्याम जी पहुंचकर खाटू श्याम के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने बाबा खाटू श्याम से देश में अमन शांति की प्रार्थना की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button