छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News नवागढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का किया गया आयोजन

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में विकासखण्ड नवागढ़ के सांस्कृतिक भवन नवागढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने कार्यक्रम में बताया कि 17 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही मतदान के प्रति जन जागरूकता लाने पर जोर दिया गया। मतदान के अधिकार के महत्व को बताया गया उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को श्री उमाशंकर अनंत परियोजना अधिकारी नवागढ़ के द्वारा मतदान शपथ दिलाया गया। किशोरी बालिकाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान हेतु जन जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाओं के द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के प्रति जागरूकता लाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिका समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button