Rajasthan News वन महोत्सव के दौरान आयोजित समारोह मे पर्यावरण संरक्षण के लिए कोशिश पर्यावरण सेवक टीम को किया सम्मानित

रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान
धोरीमन्ना धनराज शर्मा ने जानकारी देकर बताया कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले ढाई दशक से अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम विश्नोई के नेतृत्व में कार्य कर रही कोशिश पर्यावरण सेवक टीम को 12 जुलाई,2023 को आफरी जोधपुर में आयोजित वन महोत्सव के शुभ अवसर पर स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आफरी परिसर में सुबह वृक्षारोपण किया । और उसके उपरांत आफरी ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश बिश्नोई अध्यक्ष गुरु जंभेश्वर शोध पीठ व प्रोफेसर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर,विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम बिश्नोई,वैज्ञानिक डॉ तरुण कांत,श्रीमती भावना शर्मा एचओडी एक्सटेंशन आफरी ने पर्यावरण संरक्षण व क्लाइमेट चेंज से प्रकृति और जीव मात्र के अस्तित्व पर आने वाले खतरे पर अपने विचार रखें तथा इस अवसर पर पूरा समारोह सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भी रखा गया । मेहमानों के लिए मंच पर भी स्टील की बोतल एवं कांच की गिलासें रखी गई जिससे लोगों में एक नया संदेश जा सके।इस अवसर पर आफरी निदेशक एमआर बालोच ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया ।
सम्मान पाने वालों में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के गुरु जंभेश्वर शोध पीठ के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई व कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के प्रभारी अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद् खमुराम बिश्नोई को भी सम्मानित किया उन्हें उनके द्वारा व टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणी के सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने जानकारी दी कि कोशिश पर्यावरण सेवक टीम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले ढाई दशक से अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम विश्नोई के नेतृत्व मे सिंगल यूज़ प्लास्टिक से फैलने वाले प्रदूषण के विरुद्ध एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रही है व सामाजिक समारोह मे नशा मुक्ति व जूठन मुक्ति अभियान चलाकर जनजारूकता फैलाने का कार्य कर रही है जिसके कारण लोगों मे पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रियता बढ़ी है लोग पर्यावरण के लिए समय देने लगें हैं जिसके कारण हर जगह पौधारोपण किया जा रहा है जो आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है।
Subscribe to my channel