IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News मुकुंदपुरा गांव में दिखा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को मार गिराया, गांव में लगाए गए पिंजरे

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  मुकुंदपुरा गांव में गत दो-तीन दिन से जंगली जानवर दिखने से लोग दहशत में हैं। जंगली जानवर एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया और सुबह वह मरा हुआ मिला। इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दे दी गई है। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू की और जंगली जानवर को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगा दियये हैं। वन्य प्राणी विभाग की माने तो यह जंगली जानवर तेंदुआ हो सकता है। टीम ने गांव व आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। मुकुंदपुरा गांव नारनौल शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर है। रात को वाहन चलाते समय कुछ लोगों ने एक जंगली जानवर का वीडियो भी बनाया जो वायरल हो रहा है। इस गांव के आसपास पहाड़ी क्षेत्र है। इसके चलते कई बार जंगली जानवर दिख जाते हैं। ग्रामीणों की माने तो रविवार रात को एक जंगली जानवर गांव के ही बलवंत के घर घुस गया। वहां भैंस व गाय बंधी हुई थी। इसके अलावा पालतू कुत्ता भी था। जैसे ही जंगली जानवर पशुओं के पास आने लगा तो कुत्ता भौंकने लगा। अगली सुबह कुत्ता कुछ दूरी पर मरा हुआ मिला। ग्रामीणों ने पैरों के निशान देखे तो वह जंगली जानवर के मिले। यही नहीं ढाणी चिरागपुर के नजदीक भी कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार रात को जंगली जानवर को देखा, जिसकी वीडियो भी बनाई। इसके बाद रात को ही जंगली जानवर ने ढाणी चिरागपुर के एक ग्रामीण की कुत्ते को शिकार बनाया। उसके शव के टुकडे़ भी मिले हैं। वहीं बुधवार को वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक चरण सिंह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। गांव में जंगली जानवर को पकड़ने के लिए दो पिंजरें लगाए गये है। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि गांव में सर्च अभियान चलाया गया है। यह जंगली जानवर तेंदुआ हो सकता है। उसे पकड़ने के लिए पिंजररू लगा दिये गये है। हालांकि तेंदुआ इंसान पर बहुत कम हमला करता है लेकिन ग्रामीण डरे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया है। उम्मीद है जल्द ही तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button