IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News व्यापमं घोटाले के बाद अब पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले पर बवाल

छात्र संगठन ने सरकार से की जांच की मांग, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर जाहिद अजमेरी आर खरगोन मध्य प्रदेश

कसरावद गुरुवार को छात्र संगठन ने पटवारी परीक्षा में हुए घपले की जांच की मांग को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। छात्र संगठन के डां सुदर्शन गोखले ने का आरोप यह है कि मध्यप्रदेश में पटवारी परीक्षा में टॉप टेन में आने वाले अभ्यार्थियों में 7 टॉपर वे है जो ग्वालियर के एक निजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान हिस्सा लिया था।जिस कॉलेज में इन टॉपर्स ने परीक्षा दी थी वह ग्वालियर से भाजपा विधायक कुशवाह का है। जिस कॉलेज से अभ्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल कर परीक्षा में टॉपर रहे हैं। उस कालेज में गड़बड़ी हुई थी इसीलिए एक परीक्षा सेंटर के सात परीक्षार्थी टॉपर हुए हैं। उन्होंने मामले में घोटाले की आशंका जताते हुए उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरिट में ग्वालियर के एक ही निजी कॉलेज के कई सारे विद्यार्थियों के आने और उन सभी के सिग्नेचर हिंदी में होने के कारण इस परीक्षा पर सवालिया निशान खड़े हुए हैं।जिसकी सरकार को उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया

पटवारी भर्ती घोटाले पर राष्ट्रीय कांग्रेस ने किया ट्वीट. मध्य प्रदेश में फिर महाघोटाला मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा करवाई थी। नतीजे आए तो एक ही परीक्षा केंद्र के 114 उम्मीदवारों का चयन हो गया है, जिसमें 7 उम्मीदवार टॉप-10 में शामिल रहे। यह विवादित परीक्षा केंद्र BJP विधायक संजीव सिंह कुशवाहा का है। पटवारी परीक्षा में हुई इस धांधली ने मध्य प्रदेश में व्यापम महाघोटाले की यादें ताजा कर दी है। पटवारी भर्ती घोटाले पर प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट.  मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में एक बार फिर भर्ती में घोटाले की खबरें आ रही हैं। नौकरियों के लिए पदों की लाखों रुपए में बोली लगाए जाने की खबरें हैं और सरकार जांच कराने से क्यों कतरा रही है। भर्ती घोटालों से जुड़े होने के आरोप में भाजपा नेताओं का नाम ही क्यों सामने आता है। नौकरी के लिए भर्तियों में केवल घोटाले ही घोटाले हैं। भाजपा सरकार लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है । मध्य प्रदेश की पूर्व कांग्रेसी अध्यक्ष अरुण यादव मैं भी ट्वीट कर बोला हमला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीबीआई जांच की मांग की. 
पटवारी भर्ती घोटाले में तो अब भाजपा के छात्र संगठन ABVP ने NRI कॉलेज ग्वालियर के मालिक विधायक का पुतला जला रहे हैं, साथ ही भाजपा के पार्षद पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को धृतराष्ट्र बता रहे हैं ।
नरेंद्र मोदी जी पटवारी भर्ती घोटाले की तत्काल सीबीआई जांच करवाने का कष्ट करें ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button