ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News लाखनपुर में मुख्य सड़क में भरा पानी राहगीर परेशान

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर जिले के उपखण्ड बोंली के ग्राम पंचायत लाखनपुर में बोंली से मित्रपुरा दतवास जाने वाली सड़क पर बरसात का पानी लाखनपुर में रमेश चंद जागिड़ की दुकान के पास तिराहे पर भरा हुआ है जिससे रास्ते मे आने जाने वाले ग्रामीणों व चालको को काफी परेशानी उठानी पड़ती है ।ग्रमीणों ने बताया की बोंली से जयपुर जानी वाले सैकड़ो वाहन इसी सड़क गुजरते हैं ज्यादा परेशानी तो दोपहिया वाहन वाले व पैदल चलने वालों को होती है ।पैदल चलने वालो को तो गंदे पानी मे होकर ही निकलाना पड़ता है कहि मोटरसाइकिल वाले पानी मे गड्ढा होने की वजह से चोटिल भी हो जाते है।यह समस्या बरसात के पानी के अलावा भी बनी रहती यहां हमेशा पानी भरा रहता है लेकिन बरसात में बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ रहने के कारण बहुत ज्यादा परेशानी होती है यहां पानी अधिक भरा हुआ होने के कारण मच्छर जनित बीमारियां होने की भी संभावना अधिक है।।अतः ग्रमीणों ने संबंधित विभाग से सड़क से पानी साफ करवाने की मांग की है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button