ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, रहवासी हो रहे भारी परेशान

नाले पर पक्के अतिक्रमण को लेकर आ रही समस्या

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला के वार्ड न 16 रेलवे फाटक बाहर मुख्य रोड शिवजी मंदिर के बाहर दोनो तरफ पहली ही बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। फाटक बाहर स्थित लोगो का कहना है की यहां बारिश होते ही पानी का भारी जमाव हो जाता है वही घरों के सामने घरों के अंदर पानी घुस जाता है व बाहर गंदगी कीचड़ जमा रहता है जिसके कारण मच्छर कीड़े का जमघट लगा रहता है घरों में बच्चो वृद्धों में मौसमी बीमारियों का भय भी बना रहता है। यहां पर दोनो तरफ नाले भी बन हुए है लेकिन नाले पर पक्के अतिक्रमण करने के कारण सफाई के अभाव में जाम हो गए है जो आज रहवासियों के लिए भारी समस्या बनी हुई है।

कई बार पंचायत को भी अवगत करवा दिया गया लेकिन हालात ज्यों के त्यों ही है। इस मामले में वार्ड पंच पंकज नांदेचा ने बताया की यह जायज ज्वलंत समस्या है मुख्य रोड व अंदर कोलोनियो में भी गंदा जल भराव रहता है। जैन संत भी इसके कारण यहां घरों में प्रवेश नही कर पाते है। जिसको लेकर मेरे द्वारा ग्राम पंचायत, जनसुनवाई शिविर आदि में इसको लेकर अवगत करवा दिया गया था, यहां लोगो द्वारा नाले बंद कर दिए गए जिसके कारण पंचायत द्वारा सफाई करने में समस्या आ रही है। फिलहाल पंचायत द्वारा अतिक्रमियों को नाले पर अतिक्रमण हटाने का 7 दिवसीय नोटिस दिया गया है। अब देखना होगा की इस समस्या का कब तक निदान होता है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button