Rajasthan News नदी में फंसी कार, बचने के प्रयास में अधेड़ बहा:ग्रामीणों ने तीन दोस्तों को बचाया, बुधवार सुबह मिला शव

रिपोर्टर चेतन सिंह जाला जालोर राजस्थान
जालोर के सांचौर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद नदी नाले-उफान पर है। मंगलवार रात 1 बजे धुंबड़िया लाखणी में जवाई नदी में बीच सड़क पर एक कार फंस गई। इस दौरान कार से बाहर निकला एक अधेड़ पानी के बहाव में बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसके 3 दोस्तों को ग्रामीणों ने रस्सियों के सहारे रेस्क्यू किया। वहीं आज सुबह 9 बजे अधेड़ का शव नदी से बाहर निकाला गया। धुंबड़िया लाखणी के सरपंच हिंताराम के पिता गणेशाराम ने बताया कि मंगलवार सुबह से 200 फीट चौड़ाई में बह रही थी। एसडीएम ने पंचायत को एतिहातन ध्यान रखने के लिए बोला था। जिसके बाद वो बाइक से यहां निगरानी कर रहे थे। रात साढ़े 12 बजे धुंबड़िया से लाखणी की तरफ जाने के लिए एक कार सड़क के साइ़ड में खड़ी थी। उसमें चार लोग थे। जिसके बाद गणेशाराम ने कार के पास आकर गाड़ी में बैठे लोगों को बताया कि नदी में पानी ज्यादा है। इसलिए गाड़ी आगे ना ले जाए। जिस पर गाड़ी में सवार एक युवक ने कहा कि वो पानी में नहीं जाएंगे, हम जेरण गांव में एक होटल में रुक जाएंगे। ग्रामीणों ने आज सुबह 9 बजे नदी में बहे भगवाना राम का शव बाहर निकाला। nग्रामीणों ने आज सुबह 9 बजे नदी में बहे भगवाना राम का शव बाहर निकाला। इस पर गणेशाराम ने कहा कि जेरण दूर पड़ेगा, आप मेरे कुएं पर रुक जाओ। मैं खाना खिला देता हूं। इस पर उन्होंने मना कर दिया तो गणेशाराम अपना मोबाइल नंबर देते हुए घर चला गया। घर पहुंचने के बाद आधे घंटे बाद उसके पास फोन आया। जिसमें युवकों ने खुद को पानी में फंसे होने की जानकारी दी।
इसके बाद गणेशाराम गाड़ी लेकर वापस आया। पानी के किनारे अपने गाड़ी खड़ी की। इस दौरान उन्होंने देखा कि किनारे से करीब 100 फीट दूर कार फंसी हुई है। कार में बैठे चारों लोग गाड़ी से बाहर आ चुके थे। गणेशाराम ने उन्हें गाड़ी पकड़कर खड़े होने को कहा। इस दौरान गणेशाराम ने गांव के लोगों को बुलाया और प्रशासन को सूचना दी। 1.30 बजे गांव वाले आए। इस दौरान पानी के बढ़ते बहाव को देखते हुए फंसे चारों लोगों ने एक झाड़ी देखी और उसे पकड़ने का प्रयास किया। तीन युवकों ने तो झाड़ी को पकड़ लिया। लेकिन भगवाना राम (50) पुत्र कुम्भा राम बिश्नोई पानी के बहाव के साथ बह गया। ग्रामीणों ने रात 2 बजे गाड़ी में सवार तीन लोगों को बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने रात 2 बजे गाड़ी में सवार तीन लोगों को बाहर निकाल लिया। गांव वालों ने रस्सियों के सहारे झाड़ी पकड़े तीनों युवकों को रात 2 बजे सुरक्षित निकाला और धुंबडिया के पीएचसी में भर्ती कराया। तीनों को निकालने तक पुलिस और प्रशासन का कोई प्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद एक बार फिर गांववालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। और एक व्यक्ति के बहने की बात बताई। अलसुबह चार बजे दो कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे। दोस्तों से मिली जानकारी के बाद बहे भगवाना राम के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने 9 बजे शव को बाहर निकाला। गाड़ी अभी भी पानी में है। ग्रामीण पानी उतरने का इंतजार कर रहे है। रेस्क्यू करने के बाद इनमें से एक युवक ने बताया कि वे दोस्त है और अलग-अलग गांव के रहने वाले है। वे सभी लोग बाछड़ा धनजी निवासी भगवाना राम के साथ उसके ससुराल भालनी जा रहे थे।
Subscribe to my channel