Rajasthan News रतननगर चूरू नगर कांग्रेस कमेटी रतन नगर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा संयोजक किरोड़ीमल मीणा मनोनीत पार्षद के नेतृत्व में कस्बे रतन नगर की जनसमस्याओं के निराकरण किए

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
रतननगर चूरू नगर कांग्रेस कमेटी रतन नगर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा संयोजक किरोड़ीमल मीणा मनोनीत पार्षद के नेतृत्व में कस्बे रतन नगर की जनसमस्याओं के निराकरण किए जाने व नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की सक्षम एजेंसी से जांच करवाएं जाने के क्रम में नोटिस नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सत्यनारायण स्वामी को सौंपा गया! नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व में दिनांक 5 /06/2023 को एक लिखित ज्ञापन के बिंदु संख्या 1ता 7 में नगर पालिका प्रशासन से बिंदुवार नगर की सफाई व्यवस्था,रोशनी व्यवस्था व गंदे पानी के निकासी के स्थाई समाधान करवाए जाने के क्रम में वार्ड नं 7_9 व वार्ड नं 19 की स्वीकृत डिगियो का निर्माण अति शीघ्र करवाए जाने। नगर में बिना स्वीकृति के अवैध घरेलू व व्यवसायिक भवनों का निर्माण नगर पालिका के सक्षम अधिकारियों/कर्मचारियों की मिलीभगत से नगर पालिका की बिना स्वीकृति के धड़ल्ले से हो रहे हैं जिसको रोक जाने सहित उत्तरदाई अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ जांच गठित करने व अवैध निर्माण कर्ताओं के खिलाफ नगर पालिका अधिनियम के अनुसार करवाई करने,माह मई 2023 में नगरपालिका प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न चौरायो पर 13 हाई मास्क लाइटें ठेकेदारों के मार्फत कीमत 1. 30 करोड़ की लागत से लगाई गई, नगर पालिका प्रशासन की मिलीभगत से अधिक दरों पर ठेकेदार के पक्ष में निविदा छोड़ी जाकर कम कीमत की घटिया व हल्की क्वालिटी की हाई मास्क लाइटें लगाए जाने से लाखों रुपए का घोटाला /भ्रष्टाचार हुवा है जिसकी जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी से करवाए जाने की मांग की गई थी। नगर पालिका मंडल की बैठक सक्षम अधिकारियों व कर्मचारियों की अकर्मण्यता से वह मौजूदा चेयरमैन के इशारे पर लंबे समय से नहीं की जा रही है जिससे जनप्रतिनिधियों की आवाज दब रहीहै! नगर पालिका के नियमों अनुसार पालिका मंडल की बैठक 2माह से करवाई जानी आवश्यक है नियमों की पालना नगर पालिका प्रशासन द्वारा डेढ़ साल से अधिक समय से नहीं की जा रही है जनहित में नगर पालिका मंडल की बैठक बुलाए जाने की मांग की गई थी। प्रशासन शहरों के संग अभियान के सफल क्रियान्वयन, समय-समय पर स्वायत्त शासन विभाग राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना नहीं कि जाकर नगर पालिका प्रशासन से जुड़े अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से कृषि भूमि से आबादी में परिवर्तित भूखंडों के पट्टे जारी नहीं किए जा रहे हैं सैकड़ों लाभार्थी सरकार की लोकजन हितैसी व लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित है! त्वरित कार्रवाई की जाकर। वंचितों के पक्ष में पट्टे जारी करवाने व उत्तरदाई अधिकारियो/कर्मचारयो के खिलाफ कारवाई करने की मांग भी की गई थी लेकिन नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड होने के कारण नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जनहित में लगातार उठाए जाने वाली उक्त मांगों का निदान लंबे समय से नहीं किया जा रहा है जिसके कारण आज दिनांक नगर पालिका प्रशासन से जुड़े नगरपालिका मंडल के अध्यक्ष निकिता गुर्जर व अधिशासी अधिकारी सत्यनारायण स्वामी को आगामी 1 माह यानी 11/08/23 तक उक्त वर्णित जनहित से जुड़ी मांगों का निदान नहीं किए जाने पर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन सुरु किया जाने की हिदायत दी गई। नगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा अधिशासी अधिकारी सत्यनारायण स्वामी से मांगों के संबंध में वार्ता भी करनी चाही लेकिन अधिशासी अधिकारी ने वार्ता नहीं की तथा मांगों का लिखित जवाब देने की बात कही जिस पर प्रतिनिधिमंडल ने नाराज होकर नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए! प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद साबिर नेता प्रतिपक्ष, जगनराम मेघवाल पार्षद ,पार्षद पूर्णमल रैगर, मनोनित पार्षद आजम चौहान , सेवादल के मुख्य संगठक मुबारक अली काजी, नगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मोहनलाल खुड़ीवाल, छगनलाल चौधरी, सावला राम मेघवाल, अब्दुल मजीद काजी राधेश्याम कटारिया, झाबर मल मीणा, दुर्गा राम कटारिया, राजेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ नेता कांग्रेस खुशी मोहम्मद व्यापारी, गिरधारी लाल मीणा,सदीक मनियार, बनवारी लाल जांगिड़, गंगाराम मेघवाल, मोहमद अयूब, असलम खान, मुबारिक खान, मोहम्मद रजाक खान, पार्षद प्रतिनिधि रमजान व्यापारी, प्रकाश चंद पंवार, हुनता राम जाट, महेश कुमार जाट आदि पार्टी कार्यकर्ता में शामिल थे
Subscribe to my channel