ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News हरियाली लाओ प्रकृति बचाओ महा अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान  

धोरीमन्ना उपखंड के भीमथल ग्राम पंचायत मे स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोकराणियों की ढाणी में आज हरियाली लाओ प्रकृति बचाओ महाअभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।संस्था प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि पर्यावरण को हराभरा व प्रदूषण मुक्त रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इस कारण सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण में सहयोग करना चाहिए । इसी नैतिक जिम्मेदारी को निभाते हुए विद्यालय परिसर मे विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे लगाए गये है । जो आने वाले समय वृक्ष बनकर हमें अनेक प्रकार के लाभ देंगे । व पेङ पौधों तक हमेशा आसानी से जल पहूंच सके इसके लिए भामाशाह हनुमानराम जांदू ने बूंद बूंद सिंचाई पद्धति लगाने की घोषणा की । जो हमारे लिए बहुत ही प्रेरणादायक है।पर्यावरण प्रेमी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने जानकारी दी कि हरियाली लाओ प्रकृति बचाओ महाअभियान के तहत सब जगह वृक्षारोपण किया जा रहा है जो भविष्य मे पर्यावरण संरक्षण के लिए शुभ संकेत है । जितनी धरती ज्यादा हरीभरी होगी उतना ही जीव जन्तुओं को फायदा होगा।इस अवसर पर पीईईओ भीमथल बींजाराम सुथार,प्रवीण कुमार, दीपसिंह राणावत,भामाशाह हनुमानराम जांदू, आदर्श बिश्नोई, हनुमानराम बिश्नोई,जगदीश गोदारा,ग्रामीण व छात्र छात्राओं की उपस्थिति मे पौधारोपण किया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button