IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News संत नगर में बुजुर्ग को गाय ने सींगों से उठाकर फेंका, कंघे व सिर में लगीं चोट।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार संत नगर में एक बुजुर्ग को सींगों से उठाकर फेंक दिया। बुजुर्ग मदनलाल को सिर और कंघे पर गम्भीर चोट आई है।घायल का स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाया गया। इसके डाक्टर ने उन्हें घर भेज दिया है। हादसे की फुटेज सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार 74 वर्षीय मदनलाल रात करीब आठ बजे परोस की दुकान से सामान लेने गए थे। जब वह सामान लेकर वापस लौटने लगे तो एक सफ़ेद रंग की गाय ने सामने से आ कर उन्हें सींगों से उठाकर पटक दिया। फुटेज में दिखा की बुजुर्ग को करीब तीन चार फीट ऊंचा फेंका गया।वह जोर जोर से बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। तभी गली के आसपास के घरों से कुछ लोग बाहर निकल कर आए। लोगों ने गाय को डंडे मारकर भगाया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button