Rajasthan News पीलू खेड़ा में बनेगा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान
सवाई माधोपुर जिले के उपखण्ड बोंली के पीलूखेड़ा में हाल ही में विधायक के प्रयास से सबसेंटर से क्रमोन्नत हुवे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का शिलान्यास श्रीमती इंदिरा मीणा विधायक बोली बामनवास के द्वारा किया गया।
नया भवन लागत एक करोड़ 46 लाख रुपए में बन कर तयार होगा। भवन निर्माण का कार्य आगामी 6 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा, विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से स्थानीय एवं आसपास के गांवों को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी अब उन्हें दूर-दराज इलाज करवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया नर्सिंग ऑफिसर मिर्जा गालिब ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में विधायक के द्वारा अदभुत कदम उठाए जा रहे हैं पूर्व में बोली सीएचसी एवम् पीसीएचसी के नए भवन के साथ साथ उच्च स्तर की जांच मशीन एवम् अन्य उपकरण भेंट किए जा चुके हैं। प्रोग्राम में ब्लॉक सीएमएचओ श्रीमती रंजना नरानिया जी जिला परिषद सदस्य बाबूलाल नानतोडी पंचायत समिति सदस्य गंगा राम मीणा, मथुरा लाल, प्रतिनिधि राम प्रकाश मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीराम गुर्जर, मंडल अध्यक्ष विश्राम मीणा, अनिल जी सीबी ओ एवम् स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel