Madhya Pradesh News गोसेवा और गोसंरक्षण को बहुत श्रेष्ठ और उत्तम कार्य बताते हुये गो सेवा को रचनात्मक “सेवा प्रकल्प”निरूपित किया।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश गोसंवर्द्धन बोर्ड की कार्यपरिषद के अध्यक्ष स्वामीश्रीअखिलेश्वरानंद गिरि, जिला नीमच जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार जी के आमंत्रण पर प्रातः 11बजे जेल परिसर पहुँचकर नवनिर्मित गोशाला अवलोकन किया। गोशाला में गोमाता का उन्होंने दर्शन किया। इस अवसर पर नीमच नगर के गोसेवी संगठनों/गोशाला संचालित करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा नीमण जिले के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डाँक्टर श्री के.के.शर्मा सहित अन्य पशच चिकित्सक गण उपस्थित रहे।स्वामीश्रीअखिलेश्वरानंद गिरि ने जेल परिसर में विचाराधीन एवं सजायाप्ता बंदियों की एक लघुकाय सभा को भी सम्बोधित किया। उन्होंने गोसेवा और गोसंरक्षण को बहुत श्रेष्ठ और उत्तम कार्य बताते हुये गो सेवा को रचनात्मक “सेवा प्रकल्प”निरूपित किया। गोसेवा के फल का महत्त्व बताते हुये उसे अपने द्वारा जाने-अनजाने किये अपराध कृत्य का प्रायश्चित बताया और भविष्य में निरपराध जीवन जीने की प्रेरणा भी बताया।
जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार,उपाधीक्षक तथा जेल स्टाफ की प्रहरी बहिन रशिका तिवारी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि का सम्मान किया।समाज सेवी गोभक्त श्री सोहनलाल छाजेड़ तथा पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डाँ.शर्मा ने भी उपस्थित जनों एवं बंदियों को सम्बोधित किया।जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने सभा आरम्भ के पूर्व स्वागत उद्बोधन एवं अंत में सभी आगंतुकों का आभार/धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्माणाधीन गोशाला के लिये दानदाताओं का भी आभार माना। सभी चित्र इसी अवसर के।
प्रस्तुतकर्ता : स्वामी जी का विनम्र सेवक
“कमलसिंह कुशवाहा”

Subscribe to my channel