उत्तरप्रदेशव्यापार

Uttar Pradesh News फतेहपुर जिला प्रशासन के नाक के नीचे रामनगर कौहन मोरंग खदान में किया जा रहा अवैध खनन

मोरंग खदान से निकलते हैं ओवरलोड ट्रक फिर भी जिम्मेदार विभाग सब कुछ जानकर बना अनजान

रिपोर्टर हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर जनपद में इन दिनों अवैध खनन की खबरें अखबारों में सुर्खियां काफी तेजी के साथ बटोर रही है लेकिन जनपद का जिला प्रशासन सब कुछकर जानकर भी अनजान बनने की कोशिश कर रहा है। वहीं आपको बताते चलें कि असोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर कौहन मोरंग खदान में इन दिनों मोरंग का अवैध खनन काफी जोरों पर है और खदान से ओवरलोड ट्रक मोरंग लेकर निकलते हैं जिससे सड़क भी काफी खराब हो गई है। वहीं ज्ञातव्य हो कि इसी मोरंग लदे ओवरलोड ट्रक के ने एक युवक को टक्कर मार दी थी जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग भी जाम कर दिया था जिस पर ग्राम से काफी कहासुनी हुई थी वहीं ग्रामीणों ने यह बताया था कि जिस मार्ग से ओवरलोड ट्रक निकलते हैं उसी मार्ग पर दो विद्यालय भी पड़ते है जिसमें बच्चे आते जाते हैं जिस कारण बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चे की चिंता सताए रहती है। वहीं बताते चलें कि यमुना की जलधारा में पोकलैंड मशीनों को लगाकर धड़ल्ले से अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है जहां यह अवैध खनन जनपद के आला अफसरों के अलावा सबकी नजरों में दिखाई देता है लेकिन जिम्मेदार विभाग को नहीं और विभाग को दिखाई भी कैसे दे क्योंकि उन्हें अपनी आंख और कान बंद करने के लिए रिश्वत भेंट की जाती है। वहीं सूत्रों ने बताया कि अवैध खनन रात में बराबर चलता रहता है लेकिन किसी को कुछ नहीं दिखाई देता है।अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन कितना गंभीरता से लेता है और यह अवैध मोरंग खनन बंद होगा या फिर यूं ही चलता रहेगा?

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button