ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News  ग्रामीण विकास निदेशक ने शिक्षाविद राजेश झाड़ली की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर जताया शोक

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

कोविड के समय राजेश के परिवार की थी,बड़ी सेवा :निदेशक
जिले में उपयुक्त रहे डॉक्टर जयकृष्ण आभीर आईएस ने राजेश के परिवार की बढ़ाई ढांढस

महेंद्रगढ़ हरियाणा ग्रामीण विकास में वर्तमान निदेशक,मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल के संयोजक एवं महेंद्रगढ़ जिले के उपायुक्त रहे डॉक्टर जयकृष्ण आभीर ने पंचकुला चंडीगढ़ से गांव झाड़ली पहुंचकर शिक्षाविद राजेश शर्मा झाड़ली की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका सुनीता के असामयिक निधन पर शौक व्यक्त किया। डॉक्टर जयकृष्ण आभीर ने कहा कि राजेश ने कोविड के समय अपने परिवार के योगदान से महेंद्रगढ़ जिले में लोगों को सेवा की है। इस सेवा में दिवंगत सुनीता का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जब लोग घरों के बाहर नहीं निकल सकते थे और अपने घरों में कैद थे और उस समय राजेश का परिवार हिम्मत के साथ जिले में लोगों की सेवा के लिए आगे बढ़ रहा था। कहीं पर मास्क वितरण किए गए, तो कहीं पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया,तो कहीं गोसेवा की गई,तो कहीं पर लोगों को भोजन पहुंचाया और प्रवासी लोगों को प्रदेश भिजवाने में मदद की और जिले पौधारोपण कर ओक्सिन पार्क तैयार कर रहे हैं,ताकि जिले के लोग सही ऑक्सीजन में जीवन व्यतीत कर सकें। आज राजेश शर्मा झाड़ली के परिवार पर पहाड़ टूटा है, इस दुख की घड़ी में जिले के लोगों को उनके साथ खड़ा होना चाहिए,ताकि उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत मिले।

इस अवसर पर कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन कंवर सिंह यादव,ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैद,सतनाली ब्राह्मण सभा से शिवकुमार शास्त्री,कनीना ब्राह्मण सभा के प्रधान डॉक्टर रवि शर्मा,बीआरसी दिलबाग सिंह,प्रवक्ता रोहताश,पूर्व सीपीएस अनिता यादव,मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के सदस्य डॉक्टर अनूप यादव व टीम,वरिष्ठ पत्रकार आनंद शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप बालरोडिया,वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम शर्मा, व.पत्रकार दिनेश यादव,चेयरमैन नरेश गोयल,सतनाली ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रिय मोहन,प्रवक्ता विजय पाल,प्राचार्य उमेद सिंह,एडीएम स्कूल चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी,दयानंद यादव,प्रवक्ता राजपाल यादव,विश्व नाथ मिश्रा,रामावतार शास्त्री,कैलाश शर्मा,प्रवक्ता उमेद सिंह,प्रवक्ता सुनील , पीआरओ सुधीर कुमार,प्रवक्ता सुधीर,श्याम प्रकाश,संस्कार भारती शिक्षण संस्थान के एमडी संदीप राव,प्रवक्ता राजेश शर्मा,दलीप गोस्वामी,सतीश कुमार,पतराम यादव,प्रवक्ता परमानंद शर्मा,गोविंद राम,रमेश शर्मा,तुलसीराम,मुकेश शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,कप्तान साहब सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने समाजसेवी राजेश शर्मा झाड़ली की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button