Rajasthan News सांभर फुलेरा को जिला बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही पैदल तिरंगा यात्रा पहुंची चौमूं
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व समाजसेवी दीनदयाल कुमावत यात्रियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे चौमूं

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत के नेतृत्व में लोगों ने किया पैदल तिरंगा यात्रियों का स्वागत
दिल्ली जाकर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देंगे सांभर फुलेरा को जिला बनाने का प्रतिवेदन
चौमू सांभर फुलेरा को जिला बनाने की मांग को लेकर सांभर निवासी बनवारी लाल सिंघानिया व फुलेरा निवासी विनोद अरोड़ा की पैदल तिरंगा यात्रा रविवार को सांभर फुलेरा से रवाना हुई थी, जो कि सोमवार को चौमूं पहुंची। सांभर फुलेरा से शुरू हुई यह पैदल तिरंगा यात्रा दिल्ली तक जाएगी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को सांभर फुलेरा जिला बनाने को लेकर प्रतिवेदन देंगे। पैदल तिरंगा यात्रा के चौमूं पहुंचने पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही पैदल तिरंगा यात्रा निकाल रहे यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सांभर फुलेरा को जिला बनाने को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व समाजसेवी दीनदयाल कुमावत के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा है। इसी को लेकर पैदल तिरंगा यात्रा निकाल रहे यात्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व समाजसेवी दीनदयाल कुमावत भी सोमवार को चौमू पहुंचे और सांभर फुलेरा के लोगों को इस लड़ाई में साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक सांभर फुलेरा को जिला नहीं बनाया जाएगा, वह आंदोलन करते रहेंगे। गौरतलब है
कि ऐतिहासिक पौराणिक धार्मिक नगरी, नमक नगरी सांभरलेक व रेल नगरी फुलेरा को जिला बनाने की मांग काफी वर्षों से होने के बावजूद राजस्थान सरकार ने दरकिनार कर ग्राम पंचायत को जिला बना कर समस्त उपखण्ड क्षेत्र को ग्राम पंचायत के अधीन करने पर लगातार आम जनता की ओर से विरोध प्रदर्शन, पैदल मार्च, महापड़ाव जैसे अनेकों आंदोलन किए जाने के बावजूद भी सरकार की ओर से सांभर फुलेरा क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया है। इसी को लेकर विगत 5 वर्ष पूर्व भी सांभर फुलेरा को जिला बनाने को लेकर समाजसेवी बनवारीलाल सिंघानिया ने सांभर से जयपुर विधानसभा तक तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस पैदल तिरंगा यात्रा में सांभर से बनवारीलाल सिंघानिया व फुलेरा से विनोद अरोड़ा के सहयोग के लिए हीरालाल तवर व करण गुर्जर सहित अन्य कई लोग भी उनके साथ चल रहे हैं। स्वागत करने वालों में पूर्व पार्षद राजेंद्र कुमावत, लालचंद आसीवाल, सीताराम सैनी, अजीत बारावाल, रामस्वरूप किरोड़ीवाल, बजरंग कुमावत, शुभम सोकिल, संदीप कुमावत, रवि कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Subscribe to my channel