Madhya Pradesh News पत्रकार पर झूठी शिकायतों पर रोक लगाने को लेकर दिया ज्ञापन मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
छिंदवाड़ा:- लगातार मध्यप्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार घूसखोरी ,अत्याचार ऐसी कई घटनाओं को आए दिन पत्रकार निष्पक्ष और निडर रूप से जनता के सामने खबरों को उजागर कर रही है, तो वही अपराधिक छवि के लोगों और नेताओं और भ्रष्टाचार करने वाले लोग अपनी दबंगई दिखाते हुए खबरों को ना छापने के लिए पत्रकार को डराते और धमकाते हैं इतना ही नहीं यह तक कि पुलिस को तक अपने झांसे में लेकर पत्रकारों पर दंडात्मक और झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाया जाता है ऐसा ही मामला पांढुर्णा क्षेत्र के एक पत्रकार राम ठाकरे पर झूठे आरोप फसाकर झूठी शिकायत की गई है जिसका पुरजोर विरोध करते हुए सोमवार को मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी जिला अध्यक्ष मनीष साहू और पूरे संगठन के पदाधिकारी पांढुर्णा एसडीएम पहुंचकर आरआर पांडे को ज्ञापन सौंपा और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की और पत्रकार को सुरक्षा देने की बात कही इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिला कलेक्टर और जिला अधीक्षक को ऐसे झूठे मामले पत्रकार पर बनाने वालों पर कार्रवाई के लिए पहले ही बता चुके हैं इतना ही नहीं महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पत्रकार कानून सुरक्षा नियम बन चुका है परंतु आज तक मध्य प्रदेश में पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून ना होने के कारण दबंग नेताओं की दादागिरी देखने को मिलती है, स्थानीय पुलिस प्रशासन पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं ज्यादातर देखने को यह मिलता है कि स्थानीय लेवल पर पुलिस प्रशासन नेताओं की जी हुजूरी करने में लगी रहती है ऐसे हालात में पत्रकारों कि किसी भी खबरों या अन्य बातों को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं रहती है जिस कारण आए दिन भ्रष्टाचार करने वाले लोग पत्रकारों पर हावी हो रहे हैं ऐसे में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना चाहिए

Subscribe to my channel