IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ में जयस ने अनु विभागीय कार्यालय में दिया ज्ञापन

रिपोर्टर जाहिद अजमेरी आर खरगोन मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में आऐ दिन आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं उसके विरोध में कसरावद जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में जाकर अनुविभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया है कि कुछ दिन पहले सीधी में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर उसे सताया गया तथा शिवपुरी में एक युवक को चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाया गया तथा कुछ दिनों से कसरावद क्षेत्र में अधिक मात्रा में अवैध शराब गांव-गांव में जाकर बेची जा रही है जिस को रोकने के लिए अनुविभागीय कार्यालय में ज्ञापन दिया गया तथा वहीं देशभर में यूसीसी (UCC) समान नागरिक कानून लागू करने का विरोध किया जिसमें बताया गया है कि समान नागरिक कानून लागू होने से जो आदिवासियों के हक अधिकार है वह खत्म हो जाएंगे जिसका हम विरोध करते हैं जयस संगठन देश की महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा की समान नागरिक कानून को देश में लागू नहीं किया जाए जय संगठन ने विरोध स्वरूप ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है जिसमें जयस कसरावद अध्यक्ष सचिन सिसोदिया, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सुनील चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार मोहरे, कमलेश माथुर, नितेश अजनारे, कपिल खराड़े ,महेश, सुनील आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बाईट- भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सुनील चौहान

बाईट जेएस अध्यक्ष सचिन सिसोदिया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button