IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News डीएसपी पद पर प्रदेश में टापर श्री अक्षय डिगरसे का भोपाल में किया गया अनौपचारिक स्वागत व सम्मान

दूरदर्शन के "नमस्कार मध्यप्रदेश" कार्यक्रम के अंतर्गत भाग लेने आप पधारे थे भोपाल

 रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

श्री अवध किशोर पवार से भी हुई अक्षय की मुलाकात

बिछुआ/छिंदवाड़ा :  निवासी अक्षय डिगरसे डीएसपी पद पर प्रदेश में टापर रहे हैं। आज 10 जुलाई को आपका भोपाल दूरदर्शन आगमन हुआ। इस अवसर पर भोपाल समाज संगठन प्रतिनिधि श्री पी एल बारंगे, वाग्देवी समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या बारंगे, क्षत्रिय राजपूत महासभा भारत के अध्यक्ष केप्टन सुरेश परमार, मंडीदीप श्रीराम जानकी मंदिर और समाज संगठन प्रतिनिधि श्री बलराम डहारे, दूरदर्शन प्रतिनिधि श्री सतीश मनोटे ,और सुखवाड़ा प्रतिनिधि द्वारा हार पुष्प गुच्छ, श्रीफल और सम्मान पत्र देकर श्री अक्षय डिगरसे का स्वागत व सम्मान किया गया।

श्री अक्षय डिगरसे श्री अवध किशोर पवार डिप्टी कमिश्नर आयकर से भी मिले।

दूरदर्शन द्वारा आपका कार्यक्रम आज सायं 6 बजे प्रसारित किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button