छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद

आरोपी दिनेश्वर उम्र 40 वर्ष निवासी हिर्री को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 295/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम हिर्री निवासी दिनेश्वर कुमार उम्र 40 वर्ष अपने कब्जे में महुआ शराब बिक्री करने रखकर ग्राहक तलाश रहा है जिसके आधार पर रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी दिनेश्वर के कब्जे से बिक्री करने अवैध रूप से महुआ शराब रखा मिला, आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में भरा अवैध महुआ शराब 07 लीटर बरामद किया गया। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम हिर्री निवासी दिनेश्वर कुमार उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 07 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 295/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया तथा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. सनत कुमार मांत्रे, सउनि. नीलमणि कुसुम, आरक्षक अनुज खरे,टिकेश्वर राठौर,संदीप डहरिया,वीरेंद्र मनहर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button