Chhattisgarh News अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब बिक्री हेतु परिवहन वाले व्यक्ति के विरूद्व गुण्डरदेही पुलिस की कार्यवाही।

रिपोर्टर गौरीशंकर दल्लीराजहरा बालोद छत्तीसगढ़
29 पौव्वा देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ।
भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र मे अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वाले पर लगाम लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। घटना 07.07.2023 को देहात भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी पर ग्राम सिकोसा की ओर रवाना हुआ था, मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति लाल रंग की मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 – 2158 के डिक्की मे अधिक मात्रा मे शराब रखकर अवैध रूप से विक्रय हेतु ले जा रहा है। सूचना तस्दीक हेतु ग्राम सिकोसा दनिया मार्ग के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया तो एक व्यक्ति लाल रंग की मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 – 2158 के डिक्की के अंदर थैला मे अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब रखकर परिवहन करते हुए रंगे हाथो पकडा गया। जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम रेशुराम महेश्वरी पिता स्व. चैतुराम महेश्वरी उम्र 36 साल ग्राम माहुद बी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0) का रहने वाला बताया। आरोपी रेशुराम महेश्वरी के कब्जे से लाल रंग की मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 – 2158 एवं मोटर सायकल मे डिक्की के अंदर थैला मे रखे 29 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2320 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 173/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, सउनि डोमन साहू, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, आर. पंकज तारम, आर. दमन वर्मा, आर. सुमित पटेल, आर.डिलेन्द्र साहू, राकेश सलाम, आर. ललित कदम का योगदान रहा।
नाम आरोपी – रेशुराम महेश्वरी पिता स्व. चैतुराम महेश्वरी उम्र 36 साल साकिन माहुद
बी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0)
जप्ती:- 01. 29 पौव्वा देशी प्लेन शराब किमती 2320 रू
02. मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 – 2158 किमती 10,000 रूपये
Subscribe to my channel