छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पी सैम कोशी ने स्थानांतरण का प्रस्ताव रखा था, जिसको मंजूरी मिल गई है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

रायपुर  हाईकोर्ट के जस्टिस पी सैम कोशी का तबादला तेलंगाना हाईकोर्ट कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संदर्भ में आदेश रिलीज कर दिया है। खुद जस्टिस पी सैम कोशी ने छत्तीसगढ़ के बाहर किसी अन्य हाईकोर्ट में तबादले की इच्छा जतायी थी। जस्टिस पी सैम कोशी के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका तबादला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट कर दिया था। मगर दोबारा से जस्टिस कोशी ने कॉलेजियम से अनुरोध किया कि उनका तबादला मध्य प्रदेश छोड़कर किसी अन्य हाईकोर्ट में कर दिया जाये, जिसके बाद कोर्ट द्वारा जस्टिस पी सैम कोशी का तबादला तेलंगाना कर दिया गया है।

 

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button