छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News हाथ में लगे रॉड का ऑपरेशन कराने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मरीज को ऑपरेशन थिएटर में रखा गया था, तभी उसने दम तोड़ दिया।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

बिलासपुर  जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए आरोप लगाया है कि एनेस्थीसिया का हाई डोज देने से मौत हुई है। मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है। तखतपुर क्षेत्र के खम्हरिया निवासी प्रवेश कुमार कौशिक का दो साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिससे उसके बाएं हाथ की कोहनी में चोट लगी थी। मंगला स्थित बिलासपुर हॉस्पिटल में उसके हाथ का ऑपरेशन करके रॉड लगाया गया था। डॉक्टर ने बाद में रॉड निकलवाने की सलाह दी थी। गुरुवार को युवक अपने परिजन के साथ हाथ में लगी रॉड निकलवाने के लिए बिलासपुर हॉस्पिटल पहुंचा था। जहां जांच के बाद शुक्रवार को उसका ऑपरेशन होना था। शुक्रवार शाम उसे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां चीखने की आवाज़ आई तो परिजन ऑपरेशन थिएटर के बाहर पहुंच गए। कुछ देर बाद डॉक्टर गोपेन्द्र दीक्षित बाहर निकले और परिजनों को बताया कि युवक की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने एनेस्थीसिया के ओवरडोज के कारण युवक की मौत होने का आरोप लगाया है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. कार्रवाई की मांग करते हुए मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है. नगर पालिका में तैनात बाबू की अश्लील हरकत, महिला सफाई कर्मचारी का हाथ पकड़ कर लगाया गले, CCTV में कैद हुआ वीडियो
चोरों ने किया नीजी बैंक के एटीएम में तोड़फोड़, लाखों रुपये लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी .
 

 मेडिकल शॉप की 3 मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिरी, पास में ही खोदा गया था नाले के लिए गड्ढा .
 

 हाथ में लगे रॉड को निकलवाने अस्पताल पंहुचा था युवक, ऑपरेशन थिएटर में जाने के बाद आया हार्ट अटैक, परिजनो .

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button