उत्तरप्रदेशव्यापार

Uttar Pradesh News फतेहपुर ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी सहित जेवरात किए पार

रिपोर्टर हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर जनपद के अंतर्गत जहानाबाद कस्बा क्षेत्र में सूने घर को देख दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी करते हुए जेवरात सहित नगदी किए पार।

जहानाबाद थाना व कस्बा के मोहल्ला गढ़ी निवासी राजू सिद्दीकी ने बताया कि वह एक काम के सिलसिले में परिवार सहित कानपुर गया था और आज सुबह जैसे ही उसे पड़ोसियों ने फोन द्वारा सूचना दी कि तुम्हारे घर के दरवाजे का ताला खुला पड़ा हुआ है, तो वह परेशान होकर आनन फानन कानपुर से वापस आकर घर पहुंचा तो देखा के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पड़ा है और अंदर देखा तो सामान सारा अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। बक्से में रखी जेवर बेसर, अंगूठी, मंगलसूत्र, बूंदे पीली धातु सहित रखे हुए ₹10,000 नगदी अज्ञात चोरों ने पार कर दिए। थाना पहुंच तहरीर देते हुए चोरी घटना से संबंधित पुलिस को सूचना देते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध राजू सिद्दीकी ने कार्यवाही की मांग की

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button