Bihar News ज्योति मौर्या जैसा किस्सा, पति ने मेहनत-मजदूरी कर बनाया नर्स अब पत्नी दूसरे युवक के साथ हुई फरार

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
झारखंड में भी यूपी के प्रतापगढ़ वाला ज्योति मौर्या जैसा किस्सा हुआ है। यहां साहिबगंज जिला के एक शख्स ने दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर नर्स बनाया और अब वह उसके साथ रहने से इनकार कर रही है। इस शख्स का दावा है कि उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई में तकरीबन 4.5 लाख रुपये खर्च किए और जब वह नौकरी करने लगी तो उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इस शख्स के मुताबिक उसकी पत्नी दूसरे युवक के साथ 14 अप्रैल से फरार है। पति अपने हक के लिए पदाधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहा है। पत्नी के साथ उनका 10 साल का बेटा भी है दरअसल, साहेबगंज के बांझी बाजार के रहने वाले कन्हाई पंडित की शादी करीब 14 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से कल्पना देवी के साथ हुई थी। कल्पना बोरियो प्रखंड क्षेत्र के तेलों गांव की रहने वाली है। शादी के बाद उसकी पत्नी पढ़ाई करने की जिद करने लगी। पत्नी की जिद के बाद पति ने काफी मुश्किल से जमशेदपुर के एक नर्सिंग कॉलेज से एएनएम की पढ़ाई करायी।

Subscribe to my channel