Madhya Pradesh News पट्टा सूची मे नाम जुड़वाने व अन्य समस्या लेके टप्पा कार्यालय को दिया ज्ञापन. वापस से सभी वार्ड में सर्वे होए

रिपोर्टर अरबाज खान राजगढ़ मध्य प्रदेश
तलेन नगर मे आज वार्ड क्रमांक 10 के वार्ड वासियो ने अपने जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर टप्पा कार्यालय तलेन नायब तहसीलदार महोदय के समक्ष ज्ञापन दिया जिसमे क्षेत्र वासियो ने पट्टा सूची मे नाम जोड़ने और अन्य स्थानीय समस्या निराकरण हेतु ज्ञापन देकर नायब तहसीलदार महोदय को अवगत करवाते हुए बताया की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की घोषणा व आदेश पर नगरीय प्रशासन विभाग समस्त मध्य प्रदेश के नगरी क्षेत्रों के लिए जो लोग निवास कर रहे हैं शासकीय भूमि पर तथा अगर उस जमीन की आवश्यकता शासन को किसी अन्य आवश्यक कार्य के लिए नहीं है तो उनको जो जहां निवास कर रहा है
वहीं पर पट्टे देने के आदेश है इसमें 15 जून 2023 तक सर्वे करके लिस्ट फाइनल करनी थी लेकिन नगर परिषद तलेन के सीएमओ ने वार्ड पार्षदों को इस बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं दी तथा वार्ड क्रमांक 10 में जहां तक ज्ञात है किसी प्रकार का कोई सर्वे नहीं करवाया जबकि यहां पर 30-40 लोग बरसों से अपने झोपड़ी मकान आदि बनाकर निवास कर रहे हैं जब माननीय मुख्यमंत्री जी उनको पट्टे देना चाहते हैं तो यह अधिकारी उनको उनके हक से क्यों वंचित कर रहे हैं इस बात से नाराज होकर आज वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद के नाते सभी हितग्राहियों को साथ लेकर एक ज्ञापन माननीय कलेक्टर महोदय के नाम का इस बाबत दिया कि शीघ्र सर्वे करवाकर पट्टे दिए जाएं तथा जो सीसी रोड स्वीकृत हो चुका है टेंडर हो चुका है उसका कार्य शीघ्र लगवाया जाए क्योंकि इस वार्ड में भयंकर कीचङ मच रहा है.


Subscribe to my channel